गोड्डा में पेड़ से युवक की लटकती मिली लाश:नदी किनारे पहुंचने पर लोगों को दिखा शव, हत्या-आत्महत्या दोनों बिंदु पर जांच शुरू

गोड्डा के बसंतराय थाना क्षेत्र के मोकलचक में बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। 19 वर्षीय ऋषिकेश का शव सुंदर नदी के किनारे बबूल के पेड़ से लटका मिला। मृतक मां बिसहरी मोकलचक धाम के बाबा बिहारी सिंह का भतीजा था। गांव में भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। विसर्जन के दिन सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। बसंतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों ही बिंदू पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *