चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन (सीकेपी) में विकास कार्य को लेकर जन शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई 5 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द किया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है। इसको लेकर रेलवे की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी
18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस बुधवार 11 जून को रद्द रहेगी। वहीं, 13 और 15 जून को 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू एक्सप्रेस महुदा स्टेशन तक ही चलेगी। आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में लगा अतिरिक्त कोच
रांची- वाराणसी एक्सप्रेस (18611) में मंगलवार को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया। मालूम हो कि गर्मी छुट्टी अब समाप्त हो रही है। इस कारण लोग अपने घर लौट रहे हैं। इस भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी रांची से खुलने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाया है। रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में मई से अब तक करीब 8 बार, रांची-आरा एक्सप्रेस और रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 5-6 बार द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है।


