मानसा में किसान नेता रुलदू सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम मान और किसान नेताओं के बीच तनाव बढ़ गया है। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसान संगठनों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई संगठन धरना-हड़ताल कर आम लोगों को परेशान करेगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस चेतावनी पर किसान नेता रुलदू सिंह मानसा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री की चेतावनी से नहीं डरेंगे। किसान नेता ने कहा कि सरकारें वादे तो करती हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करतीं। इसलिए लोगों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ता है। किसान नेता ने सीएम को दी चेतावनी रुलदू सिंह ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए सड़कें और रेल रोकेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जेल उनके लिए स्कूल की तरह है। किसान नेता ने स्पष्ट किया कि वे आम लोगों को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी कई सरकारें आईं जिन्होंने कार्रवाई की धमकी दी, लेकिन किसान अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करते रहेंगे।


