मानसा में 15 वर्षीय लड़की से रेप:3 युवकों ने धमकाकर की वारदात, आरोपियों का घर में आना-जाना था; पिता बोले-भतीजी मानते थे

मानसा जिले के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। थाना जोगा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आरोपी के परिवार ने भी पीड़ित परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव का युवक जस्सी और उसके दो साथी अक्सर उनके घर आते-जाते थे। वे उनकी बेटी को अपनी भतीजी मानते थे। बीती रात जब वह किसी काम से घर से बाहर गए, तब इन युवकों ने मिलकर उनकी बेटी से डरा-धमका कर रेप किया। रात करीब 2 बजे परिवार के फोन करने पर वह तुरंत घर लौटे और बेटी को अस्पताल ले गए। घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप दूसरी ओर, आरोपी युवक के पिता जंटा सिंह का आरोप है कि पीड़िता के परिवार ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान को आग लगा दी। उन्होंने कहा कि अगर उनके बेटे ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन उनके घर को आग लगाने का क्या औचित्य है। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश पीड़िता के पिता ने पुलिस से न्याय की मांग की है। उन्होंने आरोपी के परिवार द्वारा लगाए गए आरोप को नकारते हुए कहा कि उन्होंने उनके घर को आग नहीं लगाई। जोगा पुलिस की जांच अधिकारी गुरमीत कौर ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *