मानसा में 28 मार्च को किसानों का प्रदर्शन:बोले- पंजाब सरकार ने पीठ में छुरा घोंपा, शंभू-खनौरी बॉर्डर से पुलिस ने चुराया सामान

संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। मोर्चा 28 मार्च को पूरे पंजाब में काला दिवस मनाएगा। यह निर्णय शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को पुलिस बल के जरिए खत्म करने और किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में लिया गया है। मानसा में किसान नेता रुलदू सिंह ने बताया कि सरकार ने किसानों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। धरना स्थल से किसानों की ट्रॉली, ट्रैक्टर, बाइक और अन्य सामान गायब हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि धरना समाप्त होने के बाद पुलिस ने भी किसानों का सामान चुराया है। रुलदू सिंह ने कहा कि अब सभी किसान संगठन एकजुट हो गए हैं। उनका कहना है कि पंजाब सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है। पहले दिल्ली में केंद्र सरकार से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया था। अब आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने जो किसान विरोधी रवैया अपनाया है, उसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *