भास्कर न्यूज | बलौदा बाजार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार अमिता जायसवाल द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लैगिक उत्पीडन से संरक्षण के लिये बलौदाबाजार में संचालित किये जा रहे मनोविकास केन्द्र में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मनोविकास केन्द्र में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति हुई है जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान करते है। विशेष शिक्षकों से यह जानकारी प्राप्त की गई कि वह बच्चों को लैंगिक शिक्षा किस प्रकार प्रदान करते है। शिविर 15 जुलाई को अब्दुल जाहिद कुरैशी, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के निर्देशन में किया गया। सचिव के द्वारा यह भी बताया गया कि मनोविकास केन्द्र के द्वारा अत्यंत सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षित किया जस रहा है।


