मानसिक परेशानी के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

जालंधर | राम नगर फाटक के पास 76 साल के बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चमन लाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जीआरपी के एएसआई हीरा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, चमन लाल की पत्नी का करीब 7 महीने पहले निधन हो गया था। तब से वे सदमे में थे और अकेलेपन के कारण मानसिक रूप से परेशान थे। डिप्रेशन के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए लाश वारिसों को सौंप दिया। बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *