मानसिक बीमारियों का इलाज आवश्यक: डॉ. मोनी

अमृतसर| आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना एक गंभीर समस्या बन चुका है। ईएमसी अस्पताल की वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. मोनी ने मानसिक बीमारियों को पहचानने और उनके इलाज के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल का मनोचिकित्सा विभाग अत्याधुनिक तकनीकों और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ मूड, एंग्जाइटी, ईटिंग, स्लीप और एडिक्शन जैसे कई गंभीर डिसऑर्डर्स का सफल इलाज कर रहा है। डॉ. मोनी ने कहा कि बदलती जीवनशैली और मोबाइल पर बढ़ती निर्भरता युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे फोन से दूरी बनाकर दोस्तों से मिलें, अपनी भावनाएं साझा करें और खेलकूद में हिस्सा लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *