राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को दो विशेष प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। नामकुम स्थित एनएचएम कार्यालय परिसर से अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने हरी झंडी दिखाकर इन प्रचार वाहनों को रवाना किया। एनएचएम झारखंड की ओर से बताया गया कि इन प्रचार वाहनों के माध्यम से जिले से लेकर गांव-गांव तक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं, उपचार सुविधाओं और जागरूकता संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। राज्य के सभी 24 जिलों में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।


