मानसून ने कवर किया पूरा पंजाब:आज ओरेंज अलर्ट जारी, 4 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी; जून में सामान्य बरसे बादल

समय से 5 दिन पहले पंजाब पहुंचे मानसून ने अब पूरे राज्य को कवर कर लिया है। आज मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावनाएं हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में जून महीना सामान्य रहा है, जो अच्छे संकेत हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में राज्य के तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट हुई है, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। पंजाब में सर्वाधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जो 36.1 डिग्री कम है। वहीं, बुधवार शाम तक अमृतसर में 30 मिमी, पटियाला में 16 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1 मिमी, होशियारपुर में 0.5 मिमी, रोपड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि लुधियाना में बारिश ट्रेस की गई है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, लुधियाना में 30.8 डिग्री, पटियाला में 27.8 डिग्री, पठानकोट में 32 डिग्री, बठिंडा में 34.2 डिग्री और फरीदकोट में 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के 4 जिलों में आरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने मानसून की मूवमेंट के बीच राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, और फाजिल्का में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जून में 37.4 एमएम बरसे बादल मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। पंजाब में 1 से 25 जून तक सामान्यता 48.6 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। लेकिन अभी तक पूरे राज्य में 37.4 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से मात्र 3 फीसदी कम है। यानिकी, पंजाब में सामान्य बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल राज्य में हालात सामान्य बारिश रह सकती है। बीते साल राज्य में मानसून 2 जुलाई को, समय से देरी पर पहुंचा था। 2024 में पंजाब में 439.8 मिमी के सामान्य औसत के मुकाबले 314.6 मिमी बारिश हुई थी। लेकिन इस बार मानसून 110 फीसदी बरसने का अनुमान है, यानिकी 500 मिमी के करीब बारिश होने की संभावना है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- शहर में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जालंधर- शहर में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। लुधियाना- शहर में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पटियाला- शहर में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मोहाली- शहर में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *