बालोद| ग्राम जगन्नाथपुर में 16 जनवरी को मानसगान सम्मेलन होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू होंगे। अध्यक्षता जनपद सदस्य दमयंती हरदेल करेंगी। 17 जनवरी को गांव में मेला लगेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ी नाच मां की ममता चिखली बांधा बाजार की प्रस्तुति होगी। 18 जनवरी को कबड्डी प्रतियोगिता रखी गई है, जिसका उद्घाटन जनपद सदस्य दमयंती हरदेल करेंगे।


