नागौर | मानासर ब्रिज की सुरक्षा को लेकर एक समस्या सामने आ रही है। ब्रिज की मुख्य दीवार की दरारों में एक छोटा पेड़ उग आया है। वर्तमान में यह छोटा लग सकता है, लेकिन समय के साथ इसकी जड़ें कंक्रीट के भीतर गहराई तक फैल जाएंगी। पेड़ की जड़ें दीवार में दरारें बढ़ा सकती हैं, जिससे ब्रिज की संरचना कमजोर हो सकती है। सुमित, मानासर


