मान भत्ता वर्कर्स सांझा मोर्चा पंजाब ने डीसी दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | अमृतसर मान भत्ता वर्कर्स सांझा मोर्चा पंजाब के आह्वान पर आम आदमी पार्टी की ओर से चुनावों से पहले मिड-डे-मिल वर्कर, आशा वर्कर और फैसिलिटेटरों से किए गए वायदे को याद करवाने के लिए जिला अमृतसर के वर्करों की ओर से डीसी दफ्तर के सामने रैली करके डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से पंजाब सरकार को मांग पत्र भेजा गया। मोर्चा की आगू परमजीत कौर, ममता शर्मा, सर्बजीत कौर छज्जलवडी और जसविंदर कौर मेहता ने कहा कि भगवंत मान सरकार की ओर से सत्ता में आने से पहले आशा वर्करों और मिड-डे-मील वर्करों के साथ सत्ता में आते ही उन्हें मिलते भत्ते को दोगुना करने का वायदा किया था, परंतु सवा तीन साल बीतने के बाद भी मान भत्ता वर्करों को पिछली सरकार की ओर से दी जा रही नामात्र वेतन में एक पैसा भी नहीं बढ़ाया। जिस कारण पहले से ही गरीबी अवस्था में दिन काट रही मान भत्ता वर्कर की मुश्किलों में और इजाफा हुआ है और उनके परिवारों का गुजारा करना भी मुश्किल हुआ पड़ा है। डैमोक्रेटिक मुलाजिम फैडरेशन की ओर से जर्मनजीत सिंह, अश्वनी अवस्थी, गुरबिंदर सिंह खैहरा, कुलदीप सिंह वरनाली ने मान भत्ता वर्करों की मांगे और संघर्ष का समर्थन करते हुए उन्हें हर तरह की मदद देने का भरोसा भी दिया। मनजीत कौर ढपईया, गुरवंत कौर लोपोके, कंवलजीत कौर लश्करी नंगल, हरप्रीत कौर रजधान, खुशबू गोपाल नगर, ने कहा कि मान भत्ता वर्करों को तय शुदा कम से कम मजदूरी के अनुसार वेतन न देने, पांच लाख का मुफ्त बीमा सुविधा न देने, गैर वाजिब तरीके से नौकरी से छंटनी करने और हर एक साल सालाना तरक्की न देने के कारण पंजाब भर की मान भत्ता वर्करों का सब्र का बांध टूट गया है, जिस कारण उन्होंने लुधियाना में उप चुनाव के मौके 16 जून को लुधियाना में रैली औऔर आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के घर की तरफ रोष मार्च करने का फैसला किया है। इस अवसर पर हरजीत कौर रमदास, गुरजीत कौर मेहता, कुलवंत कौर तरसिक्का मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *