मामी के साथ अवैध-संबंध, भांजे ने किया मामा का मर्डर:शराब में जहर मिलाकर पिलाया, 11 महीने बाद हुआ खुलासा

भांजे ने मामी के साथ अवैध संबंध के चलते मामा का मर्डर कर दिया। शराब में जहर पिलाकर आरोपी ने मामा को मार डाला। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा 11 महीने बाद हुआ।
यह पूरा मामला धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के भैंसाख गांव का है। धौलपुर पुलिस ने 11 महीने पहले हत्या के मामले का खुलासा किया है। भांजे के साथ अवैध संबंध के चलते पत्नी ने मिलकर अपनी पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़िए क्या है पूरा मामला 1. घर में मिला था युवक का शव
भैंसाख गांव में 16 फरवरी 2025 को शंकर सिंह पुत्र वासुदेव का शव उसके घर में मिला था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
शुरुआत में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था, जिसके चलते पुलिस ने मृतक का विसरा FSL जांच के लिए भेजा था। 2. FSL रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई
FSL रिपोर्ट में शंकर सिंह की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस का शक मृतक की पत्नी रूबी पर गहराया। 3. पत्नी ने भांजे ने कर ली थी शादी
शंकर सिंह की मौत के कुछ समय बाद ही रूबी ने मृतक के भांजे हरेंद्र से शादी कर ली थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 4. खेत में पिलाई थी जहरीली शराब
आरोपियों ने बताया कि हरेंद्र ने शंकर सिंह को 15 फरवरी 2025 को खेत पर ले जाकर शराब पिलाई थी, जिसमें पहले से कीटनाशक पदार्थ मिला हुआ था। जहरीली शराब पीने से शंकर सिंह की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। 5. पूछताछ के बाद पत्नी और भांजा गिरफ्तार
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी और भांजे हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *