मामूली बहस की रंजिश में दोस्त ने ही गोलियां मारकर की हत्या

भास्कर न्यूज | अमृतसर बल कलां गांव में 6 दिन पहले हुए मामूली झगड़े की रंजिश में दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 सगे भाइयों पर गोलियां चला दीं। जिस दौरान छोटे भाई की छाती में गोलियां लगने से मौके पर मौत हो गई, वहीं बड़ा भाई जांघ पर गोली लगने से घायल हो गया। घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना मंगलवार की शाम 7 बजे की है। आरोपी गाड़ियों में सवार होकर आए थे, जिन्होंने आते ही पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। तकरीबन 6 गोलियां चलाई गईं। मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह (24) निवासी बल कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। थाना कंबोह पुलिस ने घायल काबल सिंह का बयान दर्ज कर 7 हमलावरों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी अभी अपनों घरों से फरार चल रहे हैं। जीएनडीएच में उपचाराधीन घायल काबल सिंह ने बताया कि हमलावरों में मेन संदीप सिंह उर्फ सन्नी निवासी बल कलां है जिसने गोलियां चलाई थीं। हालांकि आरोपी संदीप उनका दोस्त है। 6 दिन पहले छोटे भाई सिमरनजीत सिंह के साथ किसी बात को लेकर मामूली बहस हो गई थी। मंगलवार की शाम 7 बजे अपने भाई के साथ बल कलां घर के पास जंजघर के बाहर खड़ा था। इतने में 2 गाड़ियों में सदंीप अपने साथियों के साथ आया और बिना कुछ बात किए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कोई पुराना झगड़ा नहीं चल रहा था। काबल सिंह ने बताया कि संदीप के साथ बाकी के लोगों में हरप्रीत सिंह, शिव निवासी बल कलां, विशाल, बिक्रमजीत सिंह निवासी पंडोरी वड़ैच, शिवप्रीत, वीरू और मंगू निवासी वेरका शामिल थे। पुलिस की 3 टीमें छापेमारी में लगी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *