मामूली विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज हुआ

भास्कर न्यूज | महासमुंद तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़सिवनी में एक व्यक्ति को मंदिर चौक में ले जाकर उसके साथ गाली देकर मारपीट करने की मामला सामने आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़सिवनी निवासी उदयचंद ने शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल को वह घरेलू सामान लेने बाजार चौक गया था। वापस आते समय करीबन शाम 5 बजे मंदिर पारा गढ़सिवनी के पास ग्राम जोबा का नारायण साहू अपने तीन साथियों के साथ अपनी बाइक को रास्ते में खड़ा किया था। उदयचंद ने बाइक को किनारे खड़ा करने बोला तो वह वाद विवाद कर चला गया। इसके बाद शाम 6 बजे नारायण साहू अपने साथियों के साथ उदयचंद के घर के पास आया और उसे बुलाकर मंदिर चौक में ले जाकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे अपने साथियों के साथ हाथ मुक्का व धारदार हथियार से मारपीट किया। मारपीट से उदयचंद के मस्तक व सिर के पीछे चोंट आई है। घटना को कमलेश सोनकर व तिजिया बाई देखे सुने है और बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *