माय एफएम इंदौर पर लांच हुआ एआई शो:आज से आरजे पलक के साथ जुड़िए एआई यानी ‘अपना इंदौरी’ शो पर

इंदौर का नंबर वन रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम इंदौरियों के लिए ला रहा है एक और सौगात। ‘एआई शो’ यानी ‘अपना इंदौरी शो’। यह शो आज यानी 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इस शो में आपके पसंदीदा म्यूजिक के साथ आपको मिलेगा इंदौर का फ्लेवर। इस शो को होस्ट करेंगी आरजे पलक। वे इंदौर और इंदौर की धड़कन को समझती हैं। आरजे पलक सभी श्रोताओं की पसंद का ख्याल रखते हुए सबको अपनी आवाज के माध्यम से एंटरटेन करेंगी। इस शो में कई सेगमेंट होंगे जैसे ‘तीन का सीन’। इसमें इंदौर की टॉप थ्री खबरों पर बात होगी। ‘हाउस देट भियाओ’ जिसमें रोचक फैक्ट्स होंगे और ‘इंदौर का स्वाद चेक’ जिसमें बात होगी इंदौर के जायकों की। इस नए शो के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पत्नी जूही पुष्यमित्र भार्गव ने माय एफएम और आरजे पलक को बधाई दी है। तो आज से सुनिए हर इंदौरी का अपना रेडियो शो ,अपना इंदौरी शो सोमवार से शनिवार दोपहर 3 से 5 बजे तक सिर्फ 94.3 माय एफएम पर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *