माय एफएम पर पूरे दिसंबर महीने में ‘इंदौर की बैलेंस शीट’ तैयार की गई, जहां जाते हुए साल 2025 ने शहर को क्या दिया। कौन से वादे हकीकत बने, कौन से काम रफ्तार पकड़ पाए और किन मुद्दों पर अब भी सवाल बाकी हैं- इन सभी बिंदुओं पर शहर के अपने रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम पर गहन और ईमानदार पड़ताल RJ अभि द्वारा की गई। हमेशा श्रोताओं से जुड़ी हर बात को गंभीरता से उठाने वाला माय एफएम, आरजे अभि के साथ इस खास और जिम्मेदार पहल ‘इंदौर की बैलेंस शीट’ को सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है। यह कोई साधारण चर्चा नहीं थी,बल्कि इंदौर के विकास की एक ईमानदार ऑडियो वीडियो रिपोर्ट थी, जिसमें बीते साल का पूरा लेखा-जोखा जनता के सामने रखा गया।
इस कार्यक्रम के दौरान माय एफएम स्टूडियो में शहर की कई प्रमुख अथॉरिटीज ने विजिट की और बैलेंस शीट तैयार करने में अपनी भागीदारी निभाई। इनमें फूड सेफ्टी ऑफिसर मनीष स्वामी,एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक संतोष कौल,डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया जी,आरटीओ ऑफिसर प्रदीप शर्मा शामिल रहे हैं। Aictsl की पीआरओ डॉक्टर माला ठाकुर इन चर्चाओं के साथ-साथ इंदौर की जनता ने भी अपनी राय और वोटिंग के जरिए शहर के अलग-अलग विभागों को नंबर दिए। कुछ इस तरह अथॉरिटीज की बातों और जनता की राय को मिलाकर इंदौर की बैलेंस शीट तैयार की गई।
शहर से जुड़े बड़े मुद्दे हों या आम नागरिक की रोजमर्रा की परेशानियां – सवाल उठे, चर्चा हुई और जवाब भी इसी मंच पर सामने आए। हाँ, इतनी गंभीर बातचीत के बीच भी आपका फेवरेट म्यूजिक हमेशा की तरह बना रहा 94.3 माय एफएम का हिस्सा। माय एफएम- चलो अच्छा सुनते हैं!!


