माय भारत पोर्टल पर ‘बजट क्वेस्ट 2026’ प्रश्नोत्तरी शुरू:स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन; विजेताओं से मिलेंगे पीएम

खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए ‘बजट क्वेस्ट 2026’ प्रश्नोत्तरी शुरु की गई है। इस पहल के तहत जिले के युवा बजट-2026 और विकसित भारत की अवधारणा से सीधे जुड़ सकेंगे। आयोजन से जुड़े सत्येंद्र योगी ने बताया कि जिले के विभिन्न कॉलेज और स्कूलों के युवा छात्र-छात्राएं पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार के बजट को आसान तरीके से आमजन के बीच साझा करने के लिए युवाओं की इसमें सक्रिय भागीदारी जरुरी है। सत्येंद्र योगी ने बताया- बजट क्वेस्ट-2026 तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण में 3 फरवरी से माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी शुरू होगी, जिसमें प्रतिभागियों को बजट-2026 से संबंधित 30 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। दूसरे चरण में चयनित युवाओं को संबंधित विषयों पर निबंध प्रस्तुत करना होगा, जबकि राज्य स्तरीय चरण में युवाओं को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से वित्तीय विषयों पर अपने विचार और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। योगी ने बताया- हर राज्य से चयनित विजेता युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा, जहां युवा बजट-2026 और विकसित भारत बजट से जुड़े सुझाव और नवाचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रख सकेंगे। युवा इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विजेता की पीएम से मुलाकात को देखते हुए बड़ी संख्या में युवा दिलचस्पी ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *