मारपीट और जातिसूचक शब्दों के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार:जेब से पैसे छीनने का भी आरोप, डेढ़ महीने से थी तलाश

फलोदी पुलिस ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के एक मामले में फरार तीसरे आरोपी मोहित यादव को गिरफ्तार किया है। मोहित यादव पुत्र जयपाल यादव कलरा निवासी है। यह गिरफ्तारी फलोदी जिले में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। यह प्रकरण फलोदी पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। खीचन निवासी दुर्गाराम ने 21 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 20 अक्टूबर को वह खीचन से अपनी बहन अनु के ससुराल जांबा मंदिर के पास कुदतरिया कॉलोनी टैक्सी से गया था। शिकायत के अनुसार, खाना खाने के बाद दुर्गाराम रात 10 बजे वापस खीचन स्थित अपने घर जा रहा था। घर से बाहर निकलकर जब वह टैक्सी में बैठा, तभी पास में रहने वाले हबीब खां और अन्य लोगों ने उसके तथा उसकी बहन के साथ मारपीट की। उन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और दुर्गाराम की जेब से पैसे छीनने का आरोप है। इस मामले में पुलिस टीम ने इससे पहले 24 नवंबर को दो अन्य आरोपियों संजय और हबीब खां को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी मोहित यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *