मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:आरोपी पर दर्ज हैं 10 केस , 6 साथी पहले ही हो चुके गिरफ्तार

कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने आपसी रंजिश के चलते मारपीट व वाहन में तोड़फोड़ की वारदात में वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल आरोपी हर्ष उर्फ अभिषेक वैष्णव को 2 माह से फरार था। ये है मामला
21 अक्टूबर 2025 को विक्रम पुत्र निवासी बालानी नगर, गुड़ा विश्नोईयान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने भाई व साथियों के साथ घर लौट रहा था, तभी रास्ते में रोककर धारदार हथियार, लोहे की पाइप व डंडों से हमला किया गया। हमले में उसके दोस्तों के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। साथ ही उनकी बोलेरो कैंपर को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना में मुख्य आरोपी सहित 10–12 लोग शामिल बताए गए। 6 आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देश पर थानाधिकारी कुड़ी भगतासनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण में शामिल 6 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। शेष वांछित आरोपी हर्ष उर्फ अभिषेक वैष्णव को अब गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी हर्ष उर्फ अभिषेक वैष्णव थाना विवेक विहार का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में मारपीट, लूट व अन्य गंभीर अपराधों के करीब 10 प्रकरण दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *