बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़, पोक्सो मामले में 10 माह से फरारी काट रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों पर 2-2 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 22 मार्च 2024 को सिवाना थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 18 मार्च मैं घर पर खाना बना रही थी। इतने में भटाराम, नेमाराम पुत्र सांवलाराम, हसीया, सविया पुत्र गोबाराम, गोबाराम पुत्र वगताराजी, रामाराम पुत्र लालाराम, भीमाराम, हिराराम शराब के नशे में धूत होकर घर के अंदर घुसे। हाथों में हथियार कुल्हाड़ी लेकर घर के अंदर जबरदस्ती घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। मेरी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की लज्जा भंग की। इस पुलिस ने मामला पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। एसपी हरि शंकर ने बताया कि मामले की गंभीरता से लेते पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग व परंपरागत पुलिसिंग से अलग-अलग जगहों पर दबिशें दी गई। लेकिन मगर आरोपी पुलिस के भय से अपने घ्ज्ञर से फरार हो गए। एसपी बालोतरा ने सभी आरोपियों में 2000-2000 का इनाम घोषित किया गया।
पुलिस टीम को सुराग हाथ लगने पर इनामी आरोपी भटाराम, सवाराम, गोबरराम उर्फ गोबाराम, रामलाल उर्फ रामाराम, हंसाराम , भीमाराम व नेमाराम को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


