मारपीट कर अधेड़ को सड़क पर फेंका:घायल का मथुरा दास माथुर अस्पताल में इलाज जारी, आरोपी अरेस्ट

जोधपुर के लूणी थाना इलाके में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल का मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज जारी है। घटना शनिवार दोपहर की है। लूणी-शिकारपुरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात स्कॉर्पियो से प्रेम पटेल (45 )पुत्र देवाराम निवासी मोगड़ा के मारपीट कर बेहोश अवस्था में फेंका गया। इसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। घायल की सूचना मिलने पर सूचना मिलने पर 108 EMT जितेंद्र सिंह राजपुरोहित व राजेंद्र मौके पर पहुंचे। वे एम्बुलेंस से घायल को लूणी सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लूणी पुलिस के साथ 108 से ही इलाज के लिए जोधपुर मथुरा दास माथुर अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। आरोपी को विवेक विहार पुलिस ने पकड़ा घटना की जानकारी सामने आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को विवेक विहार थाना क्षेत्र से धर दबोचा। विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो ड्राइवर जियाराम पुत्र भैराराम, निवासी मोगड़ा को भाकरासनी इलाके से पकड़ा गया है। आरोपी ने बताया कि वह ढाबा चलाता है। वह और घायल प्रेम पटेल गाड़ी में पार्टी करने गए थे। शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने प्रेम पटेल को धक्का देकर गाड़ी से नीचे गिरा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *