अंबिकापुर | सीतापुर में लाठी-डंडे से हुई मारपीट की गंभीर वारदात में शामिल छह और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार िकया है। थाना सीतापुर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना के बाद से फरार चल रहे 6 आरोपियों को बुधवार देर रात घेराबंदी कर धरदबोचा। आरोपियों में हसरत उल्लाह खान, महकूं आलम, वाजिद खान, आसिफ खान उर्फ निक्कू, ज्वाला दास महंत और चंदन दास शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक फॉरच्यूनर कार और एक बाइक भी बरामद की गई है। घटना एक दिसंबर की है, जब निहाल खलखो ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उरांवपारा से लौटते समय पिछले दिन हुए मामूली विवाद का बदला लेने की नीयत से आरोपियों ने औजारों से हमला किया।


