मारपीट में युवक की मौत, पिता-पुत्र पकड़ाए

राजनांदगांव| छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़का में मामूली विवाद पर पिता-पुत्र ने मिलकर पड़ोसी युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रुप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 17 अप्रैल को हुई। पुलिस ने बताया कि कोड़का में मकान निर्माण के दौरान अरुण साहू ने अपने पड़ोस में रहने वाले रतन ठेठवार के मकान की बल्ली काट दी। इसी बात से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रतन ठेठवार ने अपने बेटे राजेंद्र ठेठवार के साथ मिलकर अरुण साहू की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे अरुण गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान अरुण साहू की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *