रांची | गोस्सनर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मारवाड़ी कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन विभाग के हेड व डीन डॉ. राजीव रंजन शर्मा के शोध-पत्र को बेस्ट पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. राजीव ने कॉमर्स, मैनेजमेंट एंड बिजनेस के लिए तकनीकी सत्र में “डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इकोनॉमिक एंपावरमेंट इन इंडिया’ विषय पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित तकनीकी सत्रों में देश विदेश से आए शिक्षाविदों व शोधार्थियों ने भाग लिया था।


