गिरिडीह|शहर के कालीबाड़ी चौक पर रविवार की सुबह में मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा ने निशुल्क मधुमेह जांच शिविर लगाया। शिविर में ब्लड प्रेशर, वजन और शुगर की जांच की गई। 120 से अधिक लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया। इस प्रोजेक्ट में अध्यक्ष सौरभ जलान, सचिव शशांक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सूरज टिबरेवाल, D क्लब संयोजक निखिल झुनझुनवाला, पूर्व शाखा अध्यक्ष और प्रांत अध्यक्ष राकेश मोदी, पूर्व शाखा अध्यक्ष धीरज जैन, राहुल केडिया, पूर्व शाखा सचिव अभिषेक छापरिया मौजूद रहे। साथ ही सुमीत बागरिया, रवि अग्रवाल, मोनू जलान, गोविंद खंडेलवाल, रवि गाड़ियां, पंकज राठी, आशीष जलान, मोहन जलान, आलोक जैन, शेखर जलान, अमित अग्रवाल, सुशील झुनझुनवाला और दीपक शर्मा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सदस्यों का यह योगदान प्रेरणादायक रहा। मंच ने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य आगे भी इसी तरह संगठन की गतिविधियों में भाग लेते रहेंगे।


