भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रखंड के ग्राम नावाडीह में रविवार को शाम ब्राह्मण समाज के लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। मारे गये निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च का शुभारंभ नावाडीह शिव मंदिर चौक से शुरू हुआ जो राजेश ओझा चौक पर पहुंच कर समापन हुआ। इस दौरान पहलगाम में मारे गए 27 पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। हाथ ही ब्राह्मण समाज ने देश हित में इस बार परशुराम जयंती नहीं मनाने का निर्णय लिया। कैंडल मार्च में शामिल लोग आतंकवादी और पाकिस्तान विरोधी जमकर नारेबाजी की। मौके पर कटकमदाग बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा व अधिवक्ता रविन्द्र नाथ ओझा ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि ये घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। ऐसी घटना को अंजाम देने वालों पर केन्द्र सरकार कठोर से कठोर कार्रवाई करे। कैंडल मार्च में अशोक ओझा , सुजीत ओझा, प्रभात ओझा, नित्यानंद ओझा, मुरारी मोहन ओझा, जितेन्द्र ओझा, राजेश ओझा, कृष्णकांत ओझा, कृष्णा ओझा, ललन ओझा, मुकेश ओझा, अमरदीप ओझा, धनंजय ओझा, पुरुषोत्तम ओझा, संदीप ओझा, सर्वजीत ओझा, बसंत ओझा, शुभम कुमार ओझा आदि शामिल थे।


