मार्च क्लोजिंग में फर्जी निकासी पर विशेष सतर्कता का निर्देश

रांची| मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी विभागों को फर्जी निकासी पर विशेष सतर्कता बरतने और अंतिम समय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के समापन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उपायुक्त ने होली, ईद, सरहुल एवं रामनवमी जैसे आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया|इसके अलावा उन्होंने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने व छात्रवृत्ति, धान अधिप्राप्ति, मंईयां सम्मान से स्वावलंबन सहित अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति सुनिश्चित करने को कहा ।
बैठक में डीडीसी सौरभ कुमार भुवनिया, परियोजना निदेशक संजय कुमार भगत, एडीएम राजेश्वरनाथ आलोक, एसडीओ कुमार रजत आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *