मालखरौदा में स्वतंत्रता सेनानी वेदराम की पुण्यतिथि मनाई

भास्कर न्यूज | मालखरौदा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. वेदराम की पुण्यतिथि शासकीय वेदराम महाविद्यालय में मनाई गई। यह महाविद्यालय उनके नाम पर है, जो उनके बलिदान और योगदान का प्रतीक है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीडी जांगड़े ने कहा कि स्व. वेदराम मालखरौदा की माटी के सच्चे सपूत थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। मध्य प्रदेश में कांग्रेस शासनकाल के दौरान सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी उनका योगदान अहम रहा। डॉ. जांगड़े ने कहा कि स्वर्गीय वेदराम का जीवन देशभक्ति और समाज सेवा की मिसाल है। प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कौशल्या मैत्री ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. बीडी जांगडे, सीआर कोसले, यूएन जायसवाल, वासुदेव एक्का, गंगाराम जोशी, राजकुमार कुर्रे, रामरतन खूंटे, लेखराम कोसरिया, डॉ. योगेश्वर बघेल, मथुरा महिलागे, डॉ. राजेश गुप्ता, नरेश कुमार राठौर, वासुरमन घृतलहरें, मनीष बंजारे, लखन भास्कर, राजेश्वरी खूंटे, वेदकुमारी सहित ‍ ‍ ‍‍‍छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *