मालपुरा SDM के पटवारी को धमकाने का ऑडियो सामने आया:SDM ने ऑडियो को बताया फेक, मंत्री चौधरी बोले- काम करवाने के लिए धमकाना भी पड़ता है

मालपुरा SDM अमित चौधरी एक बार फिर विवादों में हैं। अबकी बार उनका एक पटवारी को धमकाने का ऑडियो सामने आया है। इसमें विजय सिंह चौधरी नाम के पटवारी को समय पर काम नहीं करने पर धमकाते हुए सुने जा रहे है। यह ऑडियो दो-तीन दिन पुराना बता रहे हैं। लेकिन यह आज ही सामने आया है। यह ऑडियो जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी तरफ SDM अमित चौधरी ने बताया कि यह फेक ऑडियो है। मुझे भी मीडिया से आज ही पता लगा है। पटवारी से मेरी बात नहीं हुई है। वहीं कलेक्टर डॉक्टर सौम्या ने बताया कि यह मामला आज ही मेरे संज्ञान में आया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। काम के लिए धमकाना पड़ता है उधर, इस मामले को लेकर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मालपुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले पांच साल में पटवारी भू माफिया बन गए थे। SDM ने कोई काम के लिए कहा होगा और पटवारी ने किया नहीं होगा। ऐसे में काम करवाने के लिए थोड़ा-बहुत धमकाना भी पड़ता है। गाली-गलोज की है तो इस मामले को दिखाया जाएगा। पटवारी का तबादला ऑडियो में जिस पटवारी विजय सिंह चौधरी का नाम सामने आया है, उसका तबादला कर दिया गया है। विजय को पटवार हल्का बृजलाल नगर से पटवार हल्का आंटोली लगा दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *