मालवा के किसानों को मक्के पर मिलेगी MSP की गारंटी:विधायक राणा बोले- दो साल तक खरीदेंगे मक्का, धान का रकबा घटाने का प्रयास

पंजाब में गिरते जल स्तर की समस्या को देखते हुए कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह ने एक बड़ी पहल की है। बठिंडा जिले की मौड़ मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मालवा के किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। राणा ने कहा कि वे दो साल तक मक्के की फसल को एमएसपी पर खरीदेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब की कपास बेल्ट गुलाबी सुंडी के कारण तबाह हो चुकी है। मात्र दो प्रतिशत किसान ही कपास की खेती कर रहे हैं। इसके विपरीत धान का रकबा बढ़ता जा रहा है। इससे भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। किसानों से की मक्के की खेती करने की अपील विधायक राणा ने मालवा के किसानों से मक्के की खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे एक व्यापारी भी हैं और पंजाब के किसानों की समस्याओं को समझते हैं। उनकी टीमें मालवा में सक्रिय हैं। वे पंजाब को फिर से रंगीन बनाना चाहते हैं। राणा ने सरकार से भी मांग की है। उनके अनुसार मक्के की खेती से बिजली की बचत होती है। इसलिए पंजाब सरकार को प्रति एकड़ 10 हजार रुपए और केंद्र सरकार को 15 हजार रुपए किसानों को देने चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *