लुधियाना| आशियाना रोज एन्क्लेव में सिलाई मशीन कारोबारी को किरायेदारों से मकान खाली करवाना इतना महंगा पड़ा कि उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। कारोबारी का आरोप है कि घर खाली करने के कहने पर नाराज किरायेदारों ने पहले उनकी पत्नी से मारपीट की और फिर अगली ही सुबह उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की। थाना सदर की पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों विवेक गर्ग और राजीव गर्ग पर केस दर्ज कर लिया है, हालांकि अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित कारोबारी रचित रतड़ा निवासी आशियाना रोज और ब्लॉक-डी, गांव दाद ने बताया कि आरोपी उनके किरायेदार हैं। वह उन्हें कई बार घर खाली करने के लिए कह चुके थे लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। 3 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद जब आरोपियों को भनक लगी तो 4 अप्रैल को उन्होंने पहले उनकी पत्नी से मारपीट की। रचित ने बताया कि वह पत्नी को एक्टिवा पर बैठा घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने पीछे से कार से टक्कर मारी और फिर उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वे किसी तरह बच निकले। प|ी के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और घायल रचित को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच जारी है।


