माली समाज का जिला स्तरीय सम्मान समारोह:20 सितंबर को सांगानेर में पूर्व सीएम गहलोत होंगे मुख्य अतिथि, 10 हजार लोग होंगे शामिल

जयपुर के सांगानेर में माली (सैनी) समाज द्वारा 20 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सरकारी सेवाओं में चयनित और खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक पूरणचंद माली ने बताया- समारोह में 10 हजार से अधिक समाजजन भाग लेंगे। सभी सहभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। समाज को एकजुट कर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में कार्यक्रम संयोजक पूरणचंद माली सह संयोजक अमित सैनी, हनुमान लाड़का, मोहन सैनी, महेंद्र सैनी, मुकेश सैनी, राहुल सैनी, दिनेश सैनी, राकेश सैनी, गुरु चरण सैनी, रामअवतार लाड़का, लखन बागड़ी, शुभम सैनी, कृष्ण बागड़ी, गौरीशंकर, सुरेश, राजेंद्र, एडवोकेट खेमचंद तमाम समाज के समाज बंधु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *