माली समाज ने प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत

डूंगरपुर| समग्र माली समाज डूंगरपुर-बांसवाड़ा का प्रतिभा सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शहर के ऑडिटोरियम में हुआ। अध्यक्षता संरक्षक नानूराम माली, मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत माली, विशिष्ट अतिथि देवीलाल माली, जगदीश माली, नंदकिशोर माली, रघुनाथ माली, आकाश माली, बापूलाल माली, गोपाल माली और राजेंद्र माली ने की। समाज के संरक्षक नानूराम माली ने आगामी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को समाज स्तर पर सहयोग किया जाए। समाज स्तर पर निशुल्क कोचिंग व्यवस्था कर और शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम करने के बारे में बताया। मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत माली ने समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को आर्थिक सहयोग कर समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए पहल करने व शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षित युवा व समाज के कर्मचारियों, भामाशाह को आगे आकर काम करने का आह्वान किया। सुपरवाइजर शीतल माली का सम्मान किया। केंद्र सरकार में वैज्ञानिक पद पर पदोन्नति ज्येष्ठी माली का सम्मान किया गया, हेमेंद्र माली, उर्वशी माली का भी सम्मान किया। कक्षा 10वीं व 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों का सम्मान किया। संचालन ज्येष्ठी माली व हितेन माली ने​ किया। आभार भव्य माली ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *