माल मंडी के श्री हनुमान धाम में ध्वजारोहण समारोह

अमृतसर| माल मंडी स्थित श्री हनुमान धाम में श्री हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट (रजि.) द्वारा मंदिर परिसर में ध्वजारोहण समारोह करवाया गया। ट्रस्ट के मैनेजर अमित सेठ ने बताया कि यह कार्यक्रम जनरल सेक्रेटरी आदेश मेहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वाइस चेयरमैन सुरेन्द्र अरोड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या में हुए ध्वजारोहण समारोह की तर्ज पर ही किया गया। ट्रस्ट के सभी सदस्यों और इलाका निवासियों ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। वाइस चेयरमैन नवल किशोर बानिया ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान श्री हनुमान चालीसा का निरंतर जाप चलता रहा, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। सह कैशियर मुनीश सेठ ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर भक्तों में भोग के प्रसाद का वितरण भी किया गया। उन्होंने शहरवासियों से मंदिर निर्माण कार्य में अधिक से अधिक सहयोग कर पुण्य प्राप्त करने की अपील भी की। इस अवसर पर संजीव खन्ना, ऋषि मेहरा, मितिका सेठ, रक्षपाल ठाकुर, विनोद अरोड़ा, श्याम सुंदर शर्मा, विजय शर्मा, योगेंद्र पाल विज , जीवन लता आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *