मावठे का असर, 24 घंटे में एक डिग्री लुढ़का पारा:दिनभर चली सर्द हवा; न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट

खंडवा में शुक्रवार-शनिवार को मावठा गिरने से मौसम और ज्यादा सर्द हो गया है। रविवार को सुबह से शाम तक सर्द हवा के साथ तेज ठिठुरन बरकरार रही। सूर्य देवता भी सामने नहीं आए। न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अब सर्दी और बढ़ेगी। जिला माैसम इकाई के अनुसार, रविवार न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। जबकि एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को मावठे के बारिश भी हुई थी, जिसका असर रविवार को दिखा। दिन और रात के तापमान में अचानक गिरावट आ गई। मावठे से चने की फसल आड़ी बड़गांव भीला के किसान प्रद्युन सिंह ने बताया कि मावठे की बारिश के कारण चना फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। फल-फूल पर आई चने की फसल आड़ी हो गई है। गनीमत है कि चने की फसल पूरी तरह पकी नहीं है, लेकिन मावठे के बाद धूप का निकालना जरूरी है। हल्की धूप से भी चने की फसल को वापस ग्रोथ मिल जाएगी। स्वत: ही फसल खड़ी होने लग जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *