मावठे के बाद अब कड़ाके की सर्दी:शाजापुर में एक हफ्ते बाद निकली धूप, ठंडी हवा भी चल रही

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद मावठे की बारिश ने शाजापुर शहरवासियों को सर्दी का एहसास कराया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश की संभावना नहीं है। वहीं जनवरी के पहले सप्ताह से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना होगा। दरअसल, शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कोहरा छंटने के बाद कुछ देर के लिए बारिश हुई थी। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, फिर बादल छा गए। रविवार सुबह 8 बजे तक मौसम साफ है और धूप निकली हुई है, लेकिन ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि जल्द ही मौसम साफ होकर सर्दी का दौर शुरू होगा। उन्होंने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इस दौरान तापमान 5 से 7 डिग्री तक रह सकता है। रात के साथ-साथ दिन में भी लोगों को सर्दी का सामना करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *