मावठ का असर-शीतलहर चली, गलन ने ठिठुराया:तापमान में लगातार गिरावट, कल से भी 2 डिग्री कम हुआ, कल बारिश की सम्भावना

अजमेर में सीजन की तीसरी मावठ के असर से तेज ठिठुरन के साथ गलन बनी हुई है। रविवार सुबह साढे़ पांच बजे तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो कल से भी 2 डिग्री कम रहा। सुबह से धूप खिली है, लेकिन गलन बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर व गलन जारी रहेगी। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। शनिवार को रात का पारा 6 डिग्री गिरने के बाद 12.9 डिग्री से घटकर 6.90 रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 26 जनवरी को दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 जनवरी को तंत्र का सर्वाधिक असर रहने से अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। मावठ से गेहूं-जो की फसलों को फायदा, जीरे में रोग की आशंका मावठ से बढ़ी नमी के कारण गेहूं व जो की फसलों को फायदा होने की उम्मीद है, वहीं बादल छाए रहने से जीरे की फसल को नुकसान हो सकता है। सब्जियों की फसलों को फायदा है। अजमेर जिले में करीब तीन 90 हजार हैकटेयर में रबी की बुआई हुई है। चना व सरसों की फसल में कीट रोग की सम्भाावना है। ऐसे में किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *