पुणे स्थित स्फेरुल फाउंडेशन और एजीएस हेल्थ ने जहोता गांव के बालिका और सहशिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर शांता चौधरी ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर दिया। परियोजना समन्वयक चंद्रशेखर भावरिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। छात्राओं ने मासिक धर्म से जुड़े अपने सवालों के जवाब पाए। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम में गांव के सरपंच श्याम प्रताप राठौर, स्कूल की अनीता चौधरी और स्कूल अनिल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने स्फेरुल फाउंडेशन और एजीएस हेल्थ के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।


