लुधियाना| फील्डगंज के कृष्णा मंदिर के प्रांगण में मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर भोलेनाथ का दिव्य शृंगार किया गया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों व रोशनी से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। विशेष पूजा-अर्चना के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती का नेतृत्व मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विनीत कुमार ने किया। उनके साथ पंडित दीपक पाठक, राज कुमार दंग, संदीप अरोड़ा, चंद्रमोहन, दंग राजपाल धवन, प्रेम ठुकराल, हरीश कुमार आदि ने विधिवत पूजा संपन्न करवाई। आरती के दौरान भक्तों ने “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया। आयोजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।


