मास्टर प्लान-2025:226 सेक्टर सड़कें 15 साल से कागजों में दफन, जेडीए ने 50 अधूरी छोड़ी

जेडीए द्वारा 15 साल पहले बनाया गया मास्टर प्लान-2025 का समय अब खत्म होने वाला है। इसमें जेडीए ने नए विकसित होने वाले इलाकों में 24 से 60 फीट चौड़ी 300 सेक्टर सड़कें बनाने का प्लान शामिल किया था, ताकि पुरानी सड़कों पर ट्रैफिक लोड बढ़े तो इन सड़कों पर आवाजाही हो और जाम मुक्त कनेक्टिविटी बने रहे। इनमें से 226 सेक्टर सड़कें जहां कागजों से बाहर नहीं निकली, वहीं 50 से 60 सड़कें अधूरी पड़ी हैं। महज कुछ सड़कें जेडीए बना पाया है। ऐसे में टोंक रोड, सांगानेर, शिकारपुरा, डिग्गी रोड, मुहाना मंडी, वैशाली नगर, जगतपुरा, खो-नागोरियन, मानसरोवर, अजमेर रोड, भांकरोटा इलाके में मास्टर प्लान में शामिल सड़कें नहीं बनने से मौजूदा सड़कों पर लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है और बाहरी इलाकों में नई बसावट को कनेक्टिविटी नहीं मिल रही। बता दें कि जेडीए अब नए मास्टर प्लान-2047 की तैयारियों में जुट गया है। आगरा हाईवे से कैम्बे गोल्फ क्लब होते हुए केशव विद्यापीठ चौराहे, जामडोली 100 फीट रोड लंबित। सड़कें तो बनीं नहीं, अवैध कब्जे और हो गए 2011 में मुख्य सड़कों से ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए एक एरिया को दूसरे से कनेक्ट करने के लिए सेक्टर सड़कों की प्लानिंग बनाई गई, तब जमीनें खाली थीं। जेडीए की जमीन अवाप्ति की प्रक्रिया में लेटलतीफी के चलते सड़कें तो बन नहीं पाई, लेकिन गृह निर्माण सोसायटियों ने पट्टे बांटकर कॉलोनियां बसा दीं। सांगानेर एसडीएम कोर्ट के बाहर 100 फीट सेक्टर रोड जो टोंक रोड को सीधे सांगानेर और डिग्गी मालपुरा रोड से मानसरोवर को कनेक्ट करती है, आज तक नहीं बन पाई। इस सड़क की जमीन पर करीब 20 से अधिक कॉलोनियों बस गईं। रिंग रोड से लगती सड़कों के लिए जमीन अवाप्त, पर बनी नहीं; जेडीए ने 2022 में जोन-9 में जगतपुरा, रामचन्द्रपुरा, खातीपुरा, प्रहलादपुरा, शिवदासपुरा, जोन-8 में सांगानेर, रामसिंहपुरा, साईंपुरा, डिग्गी मालपुरा रोड, बक्सावाला, जोन-11 में कपूरावाला, बालावाला, महेन्द्रासेज, अजमेर रोड सहित 30 किमी एरिया में टोंक रोड, सांगानेर-डिग्गी मालपुरा रोड, शिकारपुरा, ग्वार ब्राह्मणान, हाज्यावाला, भांकरोटा, महापुरा में 24 से 60 मीटर चौड़ी सेक्टर सड़कें बनाना मास्टर प्लान में शामिल किया था। इनके निर्माण के लिए जमीन अवाप्त कर मुआवजा भी बांट दिया, लेकिन एक भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। बासड़ी जोगियान पहाड़िया तक 200 फीट चौड़ी सेक्टर रोड के लिए 80% जमीन ले ली, लेकिन बनाने की प्लानिंग शुरू नहीं हुई।जगन्नाथपुरा से सांगानेर डिग्गी मालपुरा रोड तक 100 फीट तक अधूरी पड़ी है मास्टर प्लान-2025; 15 साल पहले बना था, अवधि खत्म होने को… अब मास्टर प्लान-2047 की तैयारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *