माही पंचक्रोशी पदयात्रा के दूसरे दिन सरदारपुर से गुजरी:गांव-गांव स्वागत, विधायक पुत्र समेत जनप्रतिनिधियों ने उठाई धर्म ध्वजा

धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र की प्रसिद्ध माही पंचक्रोशी पदयात्रा शुक्रवार को अपने दूसरे दिन माही उद्गम स्थल मिंडा से शुरू हुई। यह यात्रा बलेड़ी, केली, बड़ोदिया, बिछिया, भोपावर और राजगढ़ होते हुए नरसिंह देवला तीर्थ पहुंची। मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न गांवों में पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया और उनके लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। ग्राम भोपावर में राजगढ़-नरखेड़ा चैकड़ी पर दादा नरखेड़ा हनुमान मित्र मंडल और तेजाजी मंदिर पर राजपूत समाज द्वारा पदयात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान धर्म ध्वजा लेकर चल रहे विधायक पुत्र शिवांग ग्रेवाल, अखंड ज्योत लेकर चल रहे कैलाश अमलियार, महंत मंगलदास महाराज और क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल का पुष्पमालाओं से स्वागत कर साफा बांधकर सम्मान किया गया। दूसरे दिन बिछिया और भोपावर में गौशाला अध्यक्ष विजय पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि मदन मखोड़ और गजराज भूरिया ने पदयात्रा में शामिल होकर स्वागत किया। वहीं, राजगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पड़ियार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, जिला सचिव राजेंद्र लोहार, भानुप्रताप सिंह टिमायची और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन सिंह सिसौदिया सहित कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने धर्म ध्वजा एवं अखंड ज्योत उठाकर पदयात्रा का स्वागत किया। राजगढ़-नरखेड़ा चैकड़ी पर खुमान सिंह राजपूत, विजे सिंह पड़ियार, प्रेम सिंह पंवार, ओंकार सिंह बारोड़ और तेजाजी मंदिर राजगढ़ पर बाबूलाल बारोड़, धारा सिंह चौहान, मोती सिंह बारोड़, भंवर सिंह चौहान, प्रभु रेवर, कृष्णा बारोड़, कमल राजपूत सहित अन्य सामाजिक जनों द्वारा भी पदयात्रियों का स्वागत-सम्मान किया गया। पांच दिवसीय माही पंचक्रोशी पदयात्रा के तीसरे दिन शनिवार को यह यात्रा नरसिंह देवला तीर्थ से प्रस्थान कर भानगढ़ और टिमायची होते हुए श्रृंगेश्वर धाम पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *