माहेश्वरी पब्लिक स्कूल ने दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया:’रेट्रो टू मेट्रो’ और ‘एमपीएस ऑवर लिविंग प्लेनेट’ थीम्स पर बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

जयपुर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल और एम.पी.एस. संस्कृति तिलक नगर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 02 और 03 दिसंबर को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार को एम.पी.एस. जवाहर नगर स्थित तक्षशिला सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नरेश सोमानी (डायरेक्टर ऑन्कोलॉजी, एच.सी.जी. कैंसर सेंटर) ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधीश काबरा (एम.एस.एम.ई. स्ट्रेटजिस्ट) उपस्थित रहे। विद्यालय के चेयरमैन उमेश सोनी, वाइस चेयरमैन निर्मल दरगड, महासचिव शिक्षा कमल सोमानी, मानद सचिव वैभव सोमानी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मालू, भवन मंत्री अजय नौवाल और प्राचार्य डॉ. अरुणेश सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने ईश वंदना प्रस्तुत की। शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। स्कूल के प्राचार्य डॉ. अरुणेश सक्सेना ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में चेयरमैन महोदय ने वार्षिकोत्सव की थीम पर प्रकाश डाला। उन्होंने माहेश्वरी समाज की प्रगति यात्रा की सराहना की और भविष्य में भी समाज की निरंतर प्रगति की कामना की। बाल कलाकारों ने ‘रेट्रो टू मेट्रो’ थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से महाभारत काल से लेकर आधुनिक काल तक की प्रगति को विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा दर्शाया गया। छात्र-छात्राओं ने ‘एम.पी.एस. ऑवर लिविंग प्लेनेट’ थीम पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें सरस्वती वंदना, शिव स्तुति, लघु नाटिका और एम.पी.एस. की प्रगति यात्रा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मानद सचिव वैभव सोमानी ने उपस्थित सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *