माहेश्वरी परिवार की पहल; गिरिराजजी में रूपशकुन ओल्ड एज होम शुरू, बुजुर्गों को मिलेगा परिवार जैसा वातावरण

भास्कर खास माहेश्वरी परिवार के शकुन ग्रुप जयपुर की ओर से संचालित रूपशकुन ओल्ड एज होम का जतीपुरा गिरिराजजी में विधिवत शुभारंभ हुआ। ओल्ड एज होम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और परिवार जैसा वातावरण उपलब्ध होगा। रूपशकुन को केवल वृद्धाश्रम की तरह नहीं, बल्कि बुजुर्गों के लिए आधुनिक और संवेदनशील आवासीय परिसर के रूप में विकसित किया गया है। यहां परंपरागत भारतीय संस्कारों के साथ आधुनिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। यह वृद्धाश्रम शकुन ग्रुप के संस्थापक स्व. रूपचंद माहेश्वरी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. शकुंतला माहेश्वरी की पुण्य स्मृति में स्थापित किया गया है। यहां जरूरतमंद वरिष्ठ दंपतियों के रहने की विशेष व्यवस्था की गई है। सामाजिक दायित्व; हर बुजुर्ग की जरूरत का रखा जाएगा ध्यान {माहेश्वरी परिवार ने बताया कि रूपशकुन उनका सामाजिक दायित्व है। उद्देश्य केवल सुरक्षित आश्रय देना नहीं, बल्कि बुजुर्गों को सम्मान, सुविधा और खुशहाल जीवन प्रदान करना है। ट्रस्ट के गोकुल माहेश्वरी ने बताया कि गंगा देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा वर्तमान में जतीपुरा गोवर्धन में पिछले 25 वर्षों से गंगाधाम अतिथि गृह का सफल संचालन किया जा रहा है। गंगाधाम और रूपशकुन दोनों संस्थाओं का संचालन इसी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। {रूपशकुन की विशेषता इसका सेवा-प्रधान और लाइफस्टाइल ओरिएंटेड दृष्टिकोण है। यहां सीमित संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को ही निवास दिया जाएगा, ताकि प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत आवश्यकताओं, पसंद और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखा जा सके।
रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क: रूपशकुन ओल्ड एज होम में वरिष्ठ दंपतियों के रहने के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 8058055588 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रूपशकुन में विशाल योग एवं कीर्तन हॉल, लाइब्रेरी, गेम्स रूम, आधुनिक किचन व डाइनिंग हॉल की सुविधा उपलब्ध है। सभी कमरे सुसज्जित हैं और अटैच बाथरूम से युक्त हैं। इसके साथ ही स्वच्छ व सुरक्षित आवास, संतुलित व पौष्टिक भोजन, चिकित्सकीय परामर्श, नियमित स्वास्थ्य जांच, 247 केयर सपोर्ट, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, शांत हरित परिसर, टीवी एवं संवाद के लिए कॉमन एरिया, ध्यान व मनोरंजन गतिविधियां भी उपलब्ध कराई गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *