श्री माहेश्वरी सभा रांची द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा सेवा ने गुरुवार को 13वें वर्ष में प्रवेश किया। अन्नपूर्णा सेवा के माध्यम से अब तक 1844762 से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। माहेश्वरी सभा रांची द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर चलाई जा रही इस सेवा से हर दिन 500 से अधिक लोग भोजन करते हैं। वार्षिक समारोह में समाज के लोगों ने भावी योजनाओं को लेकर चर्चा की और अन्नपूर्णा में सेवा प्रदान कर रहे सेवादारों के बीच अनुभव साझा किए। मुकेश काबरा ने कहा कि समाज में भोजन की बर्बादी रोकना बहुत ही जरूरी है विशेष कर विवाह समारोह में भोजन का अनावश्यक दुरुपयोग होता है। इस अवसर पर राजीव मित्तल, अशोक साबू, राजकुमार मारू, शिव शंकर साबू, किशन साबू, बसंत लखोटिया, आदित्य मल्होत्रा, पुनीत पोद्दार, प्रदीप राजगढ़िया, पवन शर्मा, विनोद जैन ललित पोद्दार, पवन बजाज, संजीव विजयवर्गीय समेत समाज की महिलाएं भी शामिल हुईं।


