मिंटो हॉल में जायकों का महाकुंभ, भास्कर फूड फेस्टिवल:42 से अधिक स्टॉल पर शहर के टॉप फ्लेवर, लाइट म्यूजिक और भीड़ से परिसर गुलजार

शहर के खानपान प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में मिंटो हॉल में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। आयोजन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग मिंटो हॉल पहुंच रहे हैं। दोपहर से ही फेस्टिवल परिसर में चहल-पहल बढ़ गई, जो शाम होते-होते उत्सव के माहौल में तब्दील हो गई। आधिकारिक उद्घाटन थोड़ी देर में किया जाना है। फेस्टिवल में 42 से अधिक फूड स्टॉल लगाए गए हैं, जिन पर शहर के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय फूड ब्रांड्स अपने खास जायकों के साथ मौजूद हैं। टेस्ट ऑफ इंडिया, गागर स्वीट्स, वंडर ब्रेड, बदस्तूर रेडिसन, प्राइड ऑफ कश्मीर, सायाजी जून मास्टर, चायलीला सहित भोपाल के टॉप फूड वेंचर्स ने यहां अपने सिग्नेचर डिशेज पेश किए हैं। देसी स्वाद से लेकर इंटरनेशनल क्यूजीन तक, हर उम्र और हर टेस्ट के लोगों के लिए विकल्प मौजूद हैं। कश्मीर से साउथ तक, हर स्वाद एक ही छत के नीचे फेस्टिवल में कश्मीरी व्यंजनों के शौकीनों के लिए प्राइड ऑफ कश्मीर के स्टॉल पर रोगन जोश, यखनी और कश्मीरी चिकन जैसे पारंपरिक स्वाद लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। वहीं ब-दस्तूर रेडिसन और सायाजी जून मास्टर जैसे नामी होटल ब्रांड्स के स्टॉल पर प्रीमियम और फाइन डाइनिंग स्टाइल के व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
इसके अलावा स्ट्रीट फूड, मोमोज, चाट, स्नैक्स, डेज़र्ट और बेकरी आइटम्स भी फेस्टिवल की रौनक बढ़ा रहे हैं। लाइट म्यूजिक और फूड का परफेक्ट कॉम्बिनेशन आयोजन स्थल पर पूरे समय लाइट म्यूजिक का माहौल बना हुआ है, जिससे खाने के साथ मनोरंजन का अनुभव भी मिल रहा है। परिवारों के साथ आए लोग बैठकर आराम से भोजन का आनंद ले रहे हैं, वहीं युवा वर्ग दोस्तों के साथ स्टॉल-दर-स्टॉल अलग-अलग डिशेज ट्राय करता नजर आ रहा है। बच्चों के लिए भी फेस्टिवल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फूड लवर्स ने साझा किया अनुभव फेस्टिवल में पहुंचीं वर्निका ने बताया,
“मैं यहां पहली बार आई हूं। मैंने झोल मोमोज खाए, जो मुझे बहुत पसंद आए। इसके अलावा चीज कॉर्न भी ट्राय किया, उसका स्वाद भी काफी अच्छा था। यहां माहौल काफी अच्छा है और म्यूजिक के साथ खाने का मजा दोगुना हो गया है।” शाम होते-होते और बढ़ी भीड़ जैसे-जैसे शाम ढलेगी, फेस्टिवल में लोगों की संख्या और बढ़ने लगी। तीनों दिन फेस्टिवल में म्यूजिकल इवनिंग्स का आयोजन किया जाएगा, जिससे खाने के साथ सांस्कृतिक और संगीतमय माहौल बना रहेगा। शहर के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल अपने पैमाने, विविधता और आकर्षण के चलते यह फूड फेस्टिवल जनवरी माह में भोपाल के सबसे बड़े और प्रभावशाली आयोजनों में शामिल होने जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *