भास्कर संवाददाता । मुरैना शासकीय विधि महाविद्यालय मुरैना की इमारत को क्वारी नदी के बीहड़ के बीच बनाया गया है। इसके साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं। महाविद्यालय के चारो ओर बनाई गई बाउंड्री के समीप कि मिट्टी कटने लगी है। इसे रोकने के लिए अब पीडब्ल्यूडी विभाग रिटेनिंग वॉल का निर्माण करेगा। इसमें 1 करोड़ 6 लाख 52 हजार रुपए खर्च होंगे। मुरैना में लंबे इंतजार के बाद लॉ कॉलेज के लिए जमीन नेशनल हाईवे के किनारे क्वारी नदी के बीहड़ में मिली थी। इस जगह का भराव कर इसे ऊंचा करने में अधिक खर्च हो रहा था। इसलिए इसे ड्रेनेज व्यवस्था के साथ बीहड़ में मौजूद नीची जमीन पर ही बनाकर तैयार किया गया था। इसके चारो ओ बाउंड्री वॉल बनाई गई थी। लेकिन समय के साथ बीहड़ कटाव शुरू हो गया। जिसके चलते पीडब्ल्यूडी के जरिए यहां पर रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। साल 2022 की बाढ़ में क्वारी नदी का पानी लॉ कॉलेज के आसपास आ घुसा था। नदी यहां से बेहद करीब है। बाढ़ और बारिश से मिट्टी का कटाव होता है। इस इमारत के निर्माण के समय ही रीटेनिंग वॉल बननी चाहिए थी। इस तरह के निर्माण में यह ध्यान रखना चाहिए। पीएस जादौन, रिटायर्ड इंजीनियर पीडब्ल्यूडी


