सिहावा | सिहावा के कुलदीप प्रजापति ने 12वीं की पढ़ाई इसी साल पूरी की है। अब वह अपनी कला को नया आयाम दे रहा है। कुलदीप बिना किसी से सीखे, बिना सांचे की मदद लिए मिट्टी से कई तरह की मूर्तियां बना रहा है। उसने 5 फीट से बड़ी गणेश मूर्ति तैयार की है। गांव के सत्यवान और देवा वैष्णव ने बताया कि बिना सीखे मूर्ति बनाना आसान नहीं होता। कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद कुलदीप संकल्प के साथ लगातार मिट्टी से मूर्तियां बना रहा है।


