जालंधर | श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी के सदस्यों की ओर से धार्मिक आयोजनों के संबंध में दूसरी मीटिंग 13 सितंबर को होगी। प्रधान तरसेम कपूर ने बताया कि मीटिंग शाम 8 बजे मिट्ठा बाजार के प्राचीन लाहौरिया मंदिर में होगी। बैठक में आगामी दशहरा पर्व के आयोजन संबंधी तैयारियों पर चर्चा होगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सुझाव और सहयोग देने की अपील की। कपूर ने बताया कि इस बार साईं दास स्कूल की ग्राउंड में 34वां दशहरा 2 अक्टूबर को करवाया जा रहा है। कमेटी के करीब 130 मेंबर हैं, जोकि बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मीटिंग में महामंत्री गोपाल पेठे वाले, कैशियर धर्मपाल अरोड़ा, पूर्व पार्षद वरिंदर शर्मा गुड्डू, ग्राउंड इंचार्ज राजीव वालिया व राजकुमार शर्मा पर्व को बेहतर तरीके से मनाने संबंधी अपने विचार भी रखेंगे।


